Showing posts with label शब्द. Show all posts
Showing posts with label शब्द. Show all posts

Monday, 24 March 2014

शब्द

शब्द है ब्रह्म 
सभी अर्थों से परे,
शब्दों को देते हम अर्थ 
अनुसार अपने विचारों के,
शब्द है आईना 
हमारे व्यक्तित्व व भावों का.

शब्द देते जीवन 
शब्द देते प्रेरणा 
किसी को जीने की,
शब्द बन जाते 
कभी तीक्ष्ण कटार 
और देते घाव 
जो भरता नहीं कभी.

कसो शब्दों को 
अंतस की कसौटी पर 
अभिव्यक्ति से पहले,
मुंह से निकले शब्द
नहीं आते वापिस 
चाहने पर भी.

....कैलाश शर्मा